डग: पाड़ला गांव में युवक ने मामूली विवाद में तीन बहनों से गाली गलौज कर की मारपीट, मामला दर्ज
Dug, Jhalawar | May 12, 2024 डग थाना क्षेत्र के पाड़ला गांव में एक युवक ने मामूली विवाद में तीन बहनो से गालीगलौज कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। श्यामूबाई ने बताया कि गांव का ही श्यामलाल उनकी गोबर की रेवड़ी बिखेर रहा था, जिसे रोकने पर उसने श्यामूबाई, कांग्रेसबाई व ललिताबाई तीनों बहनों से मारपीट कर घायल कर दिया