इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम द्वारा आयोजित मीडिया क्रिकेट सीजन 15 में राजनीति और खेल का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बल्लेबाज़ की भूमिका में थे, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने विकेट कीपिंग संभाली।।कांग्रेस की ओर से गिरधर नागर ने गेंदबाज़ी की।