देहरादून में भूमि बेचने और टेंडर दिलाने के नाम पर आराेपितों ने दो व्यक्तियों के साथ अलग-अलग 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की, जिसमें पटेलनगर में एक प्रापर्टी डीलर ने फौजी से भूमि बेचने का फर्जी एग्रीमेंट कर 40 लाख रुपये हड़पे। कैंट में एक आरोपित ने ओएनजीसी के सेवानिवृत्त अधिकारी को टेंडर दिलाने का झांसा देकर उनसे 17 लाख रुपये ठगे।