विदिशा नगर: नपा अधिकारियों, व्यापार महासंघ व यातायात पुलिस की बैठक, 2 जून से तीन जगह पार्किंग शुरू
विदिशा शहर में अनावश्यक पार्किंग और बार-बार जाम लगने की स्थिति से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद जगी है। शनिवार सुबह 11 बजे नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर, व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश जैन और उनकी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ यातायात थाना प्रभारी आशीष राय, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की