हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में बारिश से खेतों में कटी फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ी
मंगलवार की शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार तक जारी रहने से किसान बेचैन हो उठा है। खेतों में कटी गेहूं की फसल भीग जाने से इसके काला पड़ जाने की संभावना बढ़ गई है। इससे किसान परेशान है। मौसम का बिगड़ा स्वरूप देखकर किसान हलाकान है। बेमौसम बरसात ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। मंगलवार की शाम को तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुक कर बुधवार को दो