गुना नगर: खजूरी गांव: सामान न देने पर सोते समय परिवार पर जानलेवा हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज
गुना में म्याना थाना की खजूरी गांव में बीती रात को फरियादी प्रकाश गोस्वामी के परिवार पर सोते समय गांव के दबंगों ने लाठी डंडों हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया 29 मई को जिला अस्पताल में प्रकाश ने कहा, उधर सामान ना देने और नगद में बैलेंस न डालने पर रात में एक राय होकर दबंगों ने हमला किया, परिवार से मारपीट की उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।