कुमारखंड: केएस चैंपियंस ट्रॉफी कप में रॉक स्टार 11 ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर कप जीता
मधेपुरा कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत स्थित जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला खेल मैदान पर को कोसी सीमांचल चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया। गुरुवार को शाम करीब छः बजे जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मैच रॉकस्टार 11 मधेपुरा की टीम ने रोहित 11 रामनगर की टीम को आठ विकेट से हराकर जीत लिया और कप पर कब्जा कर लिया।