जांजगीर: जिले में मुख्यमंत्री आगमन को लेकर हाई अलर्ट, जांजगीर में IG ने सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की
जांजगीर-चांपा। जिले में मुख्यमंत्री एवं अन्य वीवीआईपी के प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस कार्यालय जांजगीर में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित बिलासपुर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।