कुशलगढ़: कुछ वर्षों पूर्व की तमन्ना, दशहरे पर हुई पूरी! हनुमान बनकर रावण पर किया वार, गुरु के चरण छूकर हुए भावुक
कुशलगढ़ के चंद्रशेखर आजाद मैदान में मंगलवार देर शाम रावण दहन के दौरान एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने उपस्थित लोगों का दिल छू लिया। हनुमान का पात्र निभा रहे भूपेंद्र प्रजापत ने जब रावण के पुतले पर गदा से प्रहार किया, तो उनकी वर्षों पुरानी तमन्ना पूरी हो गई। शिक्षिका दिव्या पंड्या ने बताया कि भूपेंद्र पिछले तीन-चार वर्षों से हनुमान बनकर रावण पर गदा चलाने