सहारनपुर: जनकपुरी थाना क्षेत्र के महीपुरा में बच्चों की कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र के हबीबगढ़, माहीपुरा इलाके में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुक्रवार देर रात विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शनिवार शाम 4 बजे घटना का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।