गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के रहने वाला एक 45 वर्षीय कर्मपाल उरांव के द्वारा घर में आपसी विवाद होने पर मंगलवार को दवा का ओवरडोज लेने की वजह से स्थिति गंभीर होने पर आनंन फानन में उसे घाघरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बुधवार को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।जंहा चिकित्सकों के देखरेख में इलाज चल रहा है।