हाथरस: मकान से चोरों ने हजारों की नगदी व लाखों की चोरी का 3 महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित परिवार ने दी चेतावनी
जनपद हाथरस के गांव शाहपुर खुर्द मे करीब 3 महीने पहले चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाते हुए मकान से हजारों की नगदी व लाखों रुपए की ज्वैलरी चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। इस सम्बंध मे पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन 3 महीने बाद भी घटना का खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार ने SP से न्याय की गुहार लगाई है।