धनौरा: बछरायू निवासी युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो हुआ वायरल
बछरायूं थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लेकर रौब गालिब करता दिख रहा है। यह घटना बछरायूं थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की बताई जा रही है।