छपरा: छपरा में भगवान परशुराम जयंती पर विभिन्न जगहों से निकाली गई झांकी
Chapra, Saran | Apr 19, 2026 रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर छपरा शहर के विभिन्न जगहों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा झांकी निकाली गई. इस अवसर पर जानकारी देते हुए युवा ब्राह्मण चेतना मंच द्वारा बताया गया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक किलोमीटर लंबा शोभा यात्रा निकाली गई.जिसमें महिलाओं ने भी पुरुषों के अपेक्षा काफी संख्या में भाग लिया.