जशपुर: जशपुर में डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन सेवा शुरू, 13 नए वाहन रवाना
जशपुर पुलिस लाइन में बुधवार को डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ किया गया। बुधवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने जिले को मिले डायल-112 के ग्यारह इमरजेंसी रिस्पांस वाहन और दो हाईवे पेट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।