बंडा: छापरी मोड़ के पास गेहूं से लदा ट्रक पलटा
Banda, Sagar | May 3, 2026 बंडा सागर रोड छापरी मोड के पास एक गेहूं से भरा ट्रक पलट गया जिससे गेहूं से भरी बोरी रोड पर बिखर गई जिससे वाहनों की कतार लग गई । रविवार को शाम करीब 4 बजे ड्राइवर की लापरवाही के कारण छापरी मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे गेहूं से भरी बोरी रोड पर बिखर गई। ट्रक पलटने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और बाधित यातायात को खुलवाया।