कांकेर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राजापारा श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में एक साथ किए गए 5100 दीप प्रज्वलित
Kanker, Kanker | Jan 22, 2024 अयोध्या धाम में सोमवार को श्रीराम की बालस्वरूप मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई, जिसका उत्सव देशभर सहित कांकेर ज़िले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय राजापारा में स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में 5100 दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम का स्मरण किया गया।