राजगढ़: 23 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर बहुजन संगठनों ने सफल बनाने की अपील की, सादुलपुर में बढ़ी हलचल
Rajgarh, Churu | Apr 17, 2026 भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर 23 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने हेतु क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी वर्गों के लोग अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 23 अप्रैल को भारत बंद में बढ़-चढक़र हिस्सा लें व सफल बनाएं।