डलमऊ: चरूहार जियायक गांव में विधवा बुजुर्ग का उजड़ा आशियाना, दबंगों पर छप्पर गिराने और धमकी देने का आरोप
बृहस्पतिवार को समय लगभग 6 बजे गदागंज थाना क्षेत्र के चरुहार जियायक गांव में एक बुजुर्ग विधवा महिला ने पड़ोसियों पर जबरन छप्पर गिराने और घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता मंगला देवी के अनुसार विपक्षियों ने घर का सामान बाहर फेंक दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।