दमोह शहर के फुटेरा वार्ड क्रमांक-3 स्थित सद्भावना स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक व उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों व अभिभावकों ने सराहा। कार्यक्रम में ब्लॉक बीआरसी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने मॉडलों की जानकारी लेकर सराहना की।