बालोद: एसी-पंखे खराब, वाईफाई भी बंद: मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान छात्रों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Balod, Balod | May 28, 2026 बालोद शहर की लाइब्रेरी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। समस्याओं से परेशान छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लाइब्रेरी में जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।