मेरठ: लिसाड़ी गेट इलाके में महिला की हत्या का पुलिस ने महज 6 घंटे में किया खुलासा, पति ने की थी पत्नी की हत्या
Meerut, Meerut | May 1, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मस्जिद नगर में शुक्रवार सुबह हुई महिला की निर्मम हत्या का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड में किसी बाहरी व्यक्ति का नहीं, बल्कि महिला के पति का ही हाथ निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया पेपर कटर भी बरामद कर लिया है।