गुरुग्राम: गुरुग्राम में राव नरबीर ने 'मन की बात' सुनी, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
गुरुग्राम में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को अपने कार्यालय पर नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम किसी भी लोकतांत्रिक देश का सबसे बड़ा संवाद कार्यक्रम है। जिसे हमारे देश के नागरिकों ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है l