गुरुग्राम: राव नरबीर ने अधिकारियों की जवाबदेही तय की, विकास कार्यों पर लोगों से सामग्री के सैंपल भेजने को कहा
गुरुग्राम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने लोगों से निर्माण कार्य पर नजर रखने और गुणवत्ता खराब पाए जाने पर सामग्री के सैंपल भेजने को कहा है। अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो सरकार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेगी। राव नरबीर सिंह फर्रुखनगर में भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे हैं l