गुरुग्राम: गुरुग्राम में लगी आग, तीन जिलों की दमकल टीम आग बुझाने में जुटी, आग जंगल की तरफ बढ़ रही है
गुरुग्राम में बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयंकर थी कि 3 जिलों से फायर ब्रिगेड की टीम बुलानी पड़ी। करीब 15 घंटे से 20 से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आग अभी भी भड़की हुई है। धीरे-धीरे यह आग अरावली के जंगल और पहाड़ी की तरफ बढ़ रही है। हालात ऐसे है कि साइट पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही है l