गुरुग्राम: गुरुग्राम में बाथरूम में विवाहिता का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाना क्षेत्र के हयातपुर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके बाथरूम से बरामद किया गया। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया।