फिरोज़ाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने दिखाई हरी झंडी
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग ने गुरूवार सुबह 11 बजे करीब जनपद न्यायालय प्रांगण से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा।