शाहपुर: शाहपुर में 15 लाख के स्वागत द्वार पर घोटाले के आरोप, निर्माण प्रक्रिया और गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
Shahpur, Betul | Jun 14, 2026 नगर परिषद शाहपुर के वार्ड क्रमांक 12 में लगभग 14 लाख 98 हजार रुपये की लागत से निर्मित स्वागत द्वार विवादों में घिर गया है। निर्माण कार्य को लेकर स्वीकृति, गुणवत्ता और नियमों के पालन पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वागत द्वार निर्माण पर रोक संबंधी निर्देश जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य कराया गया।