जगदलपुर: सांसद कश्यप का जगदलपुर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत, संसद में बस्तर के मुद्दों को उठाने पर जनता व भाजपाइयों ने जताया आभार
दिल्ली में लोकसभा सत्र के बाद सांसद महेश कश्यप का आगमन माँ दंतेश्वरी विमानतल, जगदलपुर में हुआ। इस अवसर पर उनके स्वागत हेतु बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के पदाधिकारीगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे। सांसद महेश कश्यप ने हाल ही में संसद के सत्र के दौरान बस्तर अंचल के हित में अनेक महत्वपूर्ण विषयों को जोरदार तरीके से उठाया था.