लटेरी: लटेरी नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छता अभियान का समापन कार्यक्रम हुआ, सफाई कर्मचारियों का किया गया सम्मान
बुधवार को लटेरी नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छता अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का मुख्य नगर पालिका अधिकारी और तहसीलदार ने सम्मान किया है कार्यक्रम के आयोजन के दौरान नगर पालिका के पार्षद गण और कर्मचारी गण मौजूद रहे इस दौरान सफाई कर्मचारियों को हारमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया है