लटेरी: निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्राम बलरामपुर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बलरामपुर में किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छता के महत्व को समझाना था कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों के द्वारा गांव में स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाली।