लटेरी: कोलुआ पठार में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, नशे में डूबने की आशंका
बुधवार को लटेरी के ग्राम कोलुआ पठार के बिहारीपुरा के एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई है जानकारी के अनुसार युवक ग्राम पंचायत कोलुआ पठार के बिहारीपुर का निवासी बताया जा रहा है जिसका शव गांव की एक नदी में मिला है घटना की जानकारी मिलने के बाद लटेरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी