आगरा: रतनपुरा हरिपर्वत में किराए के मकान से शराब का जखीरा बरामद, सस्ती शराब को नामी ब्रांड में भरकर बेचने का शक
आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र के रतनपुरा में आबकारी विभाग और हरिपर्वत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक किराए के मकान से शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। आशंका है कि सस्ती शराब को नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा था। मौके से बड़ी संख्या में भरी-खाली बोतलें, क्वार्टर और ढक्कन मिले। आबकारी टीम माल का आंकलन कर जांच में जुटी है।