बिहारीगंज: सीएसपी संचालकों के साथ बैठक, सुरक्षा एवं सतर्कता को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
बिहारीगंज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष लवकुश कुमार की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव और सतर्कता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही बड़ी नकदी के लेन-देन या परिवहन की स्थिति में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।