जबलपुर: रांझी में शिव शक्ति दवा दुकान के सामने बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद
जबलपुर के संजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार इंजीनियर को गोली मार दी गई। सिविल इंजीनियर क्लेरिंस (32) रांझी जा रहा था। इसी दौरान चेहरा ढंके दो युवक बाइक से उसके पास पहुंचे और सिर पर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए