पुवायां: खुटार थाना क्षेत्र के कुसमा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत, भतीजा हुआ घायल
दरअसल थाना क्षेत्र के तुकनिया कुसमा मोड़ पर सोमवार रात करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक उस्मान (60) निवासी ग्राम खड़ेपुर नवदिया थाना सेहरामऊ उत्तरी, जनपद पीलीभीत अपने भतीजे मोहम्मद हाशिम के साथ लखीमपुर खीरी के छेड़ीपुर गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे।