बैराड़: बैराड़ पुलिस ने 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा सहित पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की बनी 80 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जहा आरोपी को शुक्रवार शाम 4 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहा उसे जेल भेज दिया गया।