कोंच: खटनही पोखरा के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
Konch, Gaya | May 6, 2026 बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आंती-रफीगंज मुख्य मार्ग पर खटनही पोखरा के समीप एक बाइक सवार युवक संतुलन बिगड़ने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान आंती टोला जमालपुर निवासी अनिल यादव (35 वर्ष), पिता रामपति यादव के रूप में की गई है। वह एक तिलक समारोह से अपने गांव लौट रहा था, तभी हादसा हुआ है।