सांगोद: मोईकलां क्षेत्र में बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर बाइक के सामने भैंस आने से हादसा, युवक की मौत
Sangod, Kota | Jul 3, 2026 सांगोद के मोईकलां क्षेत्र में बारां-झालावाड़ मेगा हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डूंगरपुर और लटूरी गांव के बीच बाइक की भैंस से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक पीपल्दा निवासी आशीष मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल को तत्काल बपावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।