सवायजपुर: सनराइज पब्लिक स्कूल पाली में परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम संपन्न, नाजरीन बानो ने किया टॉप
पाली कस्बे के सनराइज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कक्षा 6 की मेधावी छात्रा नाजरीन बानो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक इसरार अली ने सभी छात्र-छात्राओं को अंक पत्र वितरित किए।