इचाक: एआईओसीडी के आह्वान पर मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद, मरीजों को हुई परेशानी
एआईओसीडी के आह्वान में पूरी तरह बंद रहे मेडिकल स्टोर, मरीजों को हुई परेशानी देशव्यापी हड़ताल के तहत बुधवार को चरही एवं आसपास के क्षेत्रों में सभी मेडिकल स्टोर और दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर आयोजित इस बंदी का व्यापक असर चरही बाजार में देखने को मिला।