पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाली गांव में एक विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। घायल महिला की पहचान 25 वर्षीय ऊषा देवी, पति गुरुदेव सिंह के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। महिला को बेहतर इलाज के लिए दोपहर 2 बजे एमएमसीएच में भर्ती कराया गया।