थावे मंदिर परिसर से आभूषण की चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी कर ली। इस दौरान पुलिस ने जेवर के अवशेष को बरामद किया है। पुलिस की तरफ से इस मामले में की गई कार्रवाई की एमएलसी राजीव कुमार ने तारीफ की। साथ ही शनिवार की दोपहर तीन बजे कहा कि पुलिस कार्रवाई करने में विश्वास रखती है।