गढ़वा: पचपड़वा हादसे में मृत छात्रा का अंतिम संस्कार, परिजनों ने मुआवजे की मांग की, घायल का इलाज जारी
Garhwa, Garhwa | Apr 26, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली स्कूटी सवार छात्रा का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार रात शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे मुरली गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।