सकरा: मुर्गी फार्म चौक के समीप बांध किनारे पुलिस ने देसी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, एक दंपति गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म चौक के समीप बांध किनारे पुलिस ने देसी शराब बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से दंपती को गिरफ्तार किया है जिसे शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी के दौरान 104 लीटर देसी शराब के अलावा निर्माण सामग्री और उपकरण बरामद किया गया है।