गुमला: फूड फॉर हंगर अभियान के तहत लायंस क्लब गुमला ने 500 जरूरतमंदों को कराया भोजन
Gumla, Gumla | Jul 29, 2026 सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए लायंस क्लब गुमला ने मेन रोड स्थित हिंदुस्तान एजेंसी के सामने "फूड फॉर हंगर" कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में करीब 500 जरूरतमंद लोगों के बीच सम्मानपूर्वक भोजन का वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान गुमला की सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी शांति दीदी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रही।