जानसठ: थाना जानसठ पुलिस ने मारपीट प्रकरण के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई
थाना जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रविवार शाम 6:00 के करीब मारपीट प्रकरण मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशों पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया