इटावा: भटिंडा, पंजाब से ऊंचाहार जा रहे मजदूर को इटावा में चलती ट्रेन से फेंका गया, अस्पताल में मजदूर ने पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Jan 31, 2026 सिविल लाइंस क्षेत्र के राहतपुरा गांव के पास दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर संदिग्ध हालात में चलती ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ भट्टा मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए 3 बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने सिर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर उसका प्राथमिक करके उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया।