अरनोद: अरनोद में संत शिरोमणि श्री सेनजी महाराज की 726वीं जयंती पर भव्य आयोजन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
अरनोद में संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज के 726वें जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ा परगना अरनोद के सकल सेन समाज द्वारा मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे राम जानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे भव्य शोभायात