बसना: nh 53 सांकरा बाईपास में ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल में हुई टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर हुई मौत एक व्यक्ति हुआ घायल
nh53 सांकरा बाईपास में मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई । मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई है । पीछे बैठे व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है । सूचना मिलने के बाद 112 वाहन की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां तुपकबोरा निवासी मोटरसाइकिल चालक पारस दीवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।